राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। छत पर सोयी युवती के साथ गांव के कुछ मनचले युवकों ने रात्रि में पहुँच गलत हरकत करने का प्रयास किया और असफल होने पर युवती के साथ मारपीट करते हुए छत से धकेल जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर का है। युवती की मां ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही तीन युवकों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मेरी 18 वर्षीय पुत्री छत पर सोयी थी। इस दौरान मध्य रात्रि में साबिर अंसारी, सोनु अंसारी एवं मनान अंसारी छत पर पहुँच गलत नियत से उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे एवं विरोध करने पर मारपीट करते हुए छत से धकेल दिया। हल्ला- गुल्ला की आवाज पर बचाव में मेरे देवर गए तो नामजदों ने उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। हालांकि इस बीच आसपास के लोगों के सहयोग से दो युवकों को पकड़ लिया गया। जिसमें पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दो युवकों को जेल भेज दिया है। जबकि तीसरे युवक की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग