संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। ग्लैक्सी रेडियंट पब्लिक स्कूल बनियापुर के छात्र छात्राओं ने वन महोत्सव के अवसर पर सड़क के दोनो किनारे एक सौ से अधिक फलदार पेड़ लगाए। बच्चों ने पेड़ो की सुरक्षा के लिए शपथ भी लिया। इस अवसर पर स्कूल की सचिव संगीता सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए वरदान है।जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरुरत है। जल, जंगल और जमीन तीनों उसके प्रमुख आधार हैं।पर्यावरण की सेहत के लिए दो कामों का निरन्तर जारी रहना बेहद जरुरी है, पहला स्वच्छता और दूसरा वृक्षारोपण। स्वच्छता के अभाव में हमें स्वास्थ्य सम्बन्धी खतरे झेलने पड़ते हैं। यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे तब मानव का वजूद भी समाप्त हो जायेगा। मौके पर संयोजक देवेंद्र ओझा, प्राचार्य अशोक तिवारी, संतोष कुमार, रामजी ओझा, अजित कुमार, मदन भगत, सुमन कुमारी, ऋतु ओझा सहित सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग