संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। रुपये की वसूली कर घर लौट रहे युवक से अपराधियों ने रास्ते में रुपये लूटने का प्रयास किया। मगर युवक अपनी दिलेरी की वजह से लूटने से बच गया। घटना सहाजितपुर थाना क्षेत्र के एनएच 331 स्थित कोल्लूआ हाई स्कूल के समीप की बताई जाती है। इस दौरान असफल होने पर अपराधकर्मियों ने दहशत फैलाने के लिये दो राउंड फायरिंग भी किया गया। सहाजितपुर निवासी अमित कुमार के फर्दबयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें चार अज्ञात अपराधकर्मियों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि बनियापुर से बकाये रुपये की वसूली कर अपने घर लौट रहा था। तभी कोल्लूआ हाई स्कूल के पास पीछे से ओवरटेक कर दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने रोकने का प्रयास किया।मगर स्थिति को देखते हुए मैं भगने लगा। जिसके बाद अपराधियों ने दो गोली फायर किया। इधर घटना की सूचना मिलते ही सहाजितपुर थानाध्यक्ष पिन्टु कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए। इस दौरान घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग