पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। केन्द्रीय विद्यालय मशरक के प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह का तबादला खगौल केंद्रीय विद्यालय में हो गया है। जबकि मशरक में हैदराबाद के आदिलाबाद केंद्रीय विद्यालय से प्राचार्य मिसेज रंजना झा को केंद्रीय विद्यालय मशरक की कमान के वि संगठन ने सौंपा है। संगठन के सहायक आयुक्त स्थापना अनुराग भटनागर द्वारा 18 अगस्त को तबादला आदेश जारी किया गया है। पत्र में विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि अपने विद्यालय के वरीय शिक्षक को प्रभार सौप शीघ्र स्थानांतरित विद्यालय में योगदान करे। इधर स्थानांतरण आदेश के 13 वे दिन तक मशरक केंद्रीय विद्यालय में नए प्राचार्य के योगदान नही करने से स्थानांतरित प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह बने हुए है। हालंकि उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को प्राचार्य रंजना झा के आने पर प्रभार सौप खगौल जायेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग