राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के मंझोपुर गांव निवासी व एसबीआई बैंक के एक ग्राहक के खाते से फर्जीवाड़ा कर तीन लाख रुपये की निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी लक्ष्मण राम के पुत्र पंकज कुमार ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि मेरे पिता लक्ष्मण राम के नाम से एसबीआइ की अमनौर शाखा में खाता संख्या-11007593183 संचालित है। उक्त खाता से 26 अगस्त 2022 को एक लाख, 27 अगस्त को एक लाख तथा 28 अगस्त को एक लाख कुल तीन लाख रुपये की फर्जी निकासी कर लिया गया है। उक्त राशि अलग-अलग खाते में ट्रांसफर किया गया है। एक लाख रुपये एचडीएफसी बैंक के खाता संख्या- 50100347078010, एवं आईडीएफसी बैंक के खाता संख्या- 10095366947 तथा इंडस बैंक के खाता संख्या-158287439756 में एक-एक लाख रुपये ट्रांसफर किया गया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग