राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर शराब के सेवन, बिक्री,भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 01.08.2022 से 29.08.2022 तक अगस्त माह में लगातार विशेष अभियान चलाकर कुल 6160 छापामारी का आयोजन कर 376 कांड एवं 361 सनहा दर्ज किया गया तथा 1269 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 17,120 लीटर देशी शराब तथा 10,014.8 लीटर विदेशी शराब ( कुल शराब – 27134.8 ली0/ सत्ताईस हजार लीटर से अधिक), कुल 83 वाहन तथा 02 नाव जप्त किया गया। जिलान्तर्गत शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखने हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग