राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग गांवों से अलग-अलग मामलों में दो को हिरासत में ले लिया और व्यवहार न्यायालय छपरा भेज दिया। प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार ने बताया कि शराब पीने के मामले में डुमरसन गांव निवासी रूप नारायण साह पिता दुधनाथ साह को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी के बाद थाना लाकर ब्रेन इथेलाइजार मशीन से जांच में शराब पीने की पुष्टी हुई। वही जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में कांड संख्या 57/22 में फरार चल रहे गनौली गांव निवासी विवेक डॉक्टर उर्फ विवेक कुमार महंतों को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों में गिरफ्तार को कागजी कार्रवाई करते हुए व्यवहार न्यायालय छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग