राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के मुबारकपुर ब्रम्हस्थान परिसर में आयोजित 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम सह रामचरित मानस पाठ सम्पन्न हो गया। अनुष्ठान के समापन के अवसर पर गायक रितेश मिश्रा, कन्हैया भारती, दुर्गा यादव तथा बसंत बैठा आदि कलाकारों ने आकर्षक आरती भजन निर्गुण कजरी व सोहर आदि प्रस्तुत कर जबरदस्त धमाल मचाया। इससे पहले कलाकारों द्वारा कर्णप्रिय धुनों पर आधारित स्वर में राम नाम जप से समूचा वातावरण भक्तिमय बन गया था। आयोजकों ने कलाकारों को अंगवस्त्र व नकद आदि प्रदान कर सम्मानित किया। पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित भंडारा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। मौके पर पूर्व जिला पार्षद नीरज सिंह, ईश्वर सिंह, अनिल सिंह, राकेश सिंह, गंगा सिंह, रौनक सिंह राजेश सिंह, काशी सिंह तथा चुनचुन सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग