राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। विद्युत सप्लाई की आँख मिचौनी व कटौती से परेशान आक्रोशित उपभोक्ताओं ने माँझी विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर वहाँ मौजूद विद्युत कर्मियों को खरी खोटी सुनाई। इस दौरान दोनों तरफ से नोकझोंक भी हुई। आक्रोशित उपभोक्ताओं का कहना था कि पिछले दस दिनों से बिजली की जबरदस्त कटौती की जा रही है। 24 घण्टे में औसतन 12 से 15 घण्टे तक ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। खासकर शाम सात बजे से रात्रि 12 बजे तक बिजली की आंख मिचौनी जारी रहती है। इसके अलावा सुबह शाम बिजली कटौती किये जाने से पानी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित होती है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली की कटौती किये जाने से गांव के लोग रतजगा करने को विवश हो रहे हैं। नाराज लोगों ने कहा कि यदि विद्युत आपूर्ति में शीघ्र सुधार नही किया गया तो उपभोक्ता आंदोलन करने को विवश होंगे। उपभोक्ताओं की शिकायत के आलोक में कर्मियों का कहना था कि पावर की कमी के कारण ऊपर से ही रोटेशन के आधार पर विद्युत सप्लाई का आदेश दिया गया है। कर्मियों ने बताया कि माँझी विद्युत उपकेंद्र को पावर कम उपलब्ध कराए जाने के कारण विद्युत की कटौती करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग