राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर बाजार स्थित डाकघर से जुड़े उपभोक्ताओं को इन दिनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विगत दो दिनों से लिंक की समस्या से उपभोक्ताओं के साथ-साथ विभागीय कर्मी भी परेशान है। जमा निकासी को लेकर मंगलवार को ग्राहक पिछले दो दिनों से पैसों के लिए चक्कर लगाते रहे। आखिर कर त्योहार के दिन भी बिना राशि लिए उन्हें निराश लौटना पड़ा। वही विभागीय कर्मी मजबूर होकर अपनी डियूटी पर बैठे नजर आए। और ग्राहकों की नोकझोक सहन करना पड़ा। बतादे कि सोमवार को डाकघर में लिंक नही रहने से ग्राहकों ने अपना जमानिकासी का पासबुक कैश काउंटर पर दिया। पर लिंक उपलब्ध नही होने से शाम तक मायूस होकर घर लौटना पड़ा। वही मंगलवार को डाकघर खुलते ही कर्मी जब कार्य करने को तैयार हुए तो पुनः लिंक बाधित रहा।जिसके कारण ग्राहक और डाककर्मी एक दूसरे पर बरसते नजर आए। आखिरकार ग्राहक बिना निकासी लिए वैरंग घर लौटे। उधर इस संदर्भ में डाकपाल तारकेश्वर साह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि लिंक बाधित होने की सूचना विभाग को दिया गया है । मजबूरन सभी डाक सेवाएं लिंक नही मिलने से दो दिनों से विभाग संबंधित व ग्राहको कार्य लंबित है। आये दिन लिंक न होने की परेशानी से ग्राहकों की खरीखोटी सुनने को मिलती है। अविलंब रूप से संबंधित विभाग लिंक की समस्याओं को नही सुलझाती तो वर्क लोड के साथ-साथ ग्राहकों की परेशानी बढ़ सकती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग