पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के जजौली गांव में मंगलवार की सुबह दो बंद मकानों में भीषण चोरी करने का मामला सामने आया है। लगातार गांव में हो रही चोरी की चोरी की घटनाओं से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। मौके पर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा दल बल के साथ पहुंच मामले में छान बीन कर रहे हैं। बंद मकान में चोरी में कितना का सामान गया है वह तो मकान मालिक के आने के बाद ही पता चल पाएगा। वैसे ग्रामीणों ने बताया कि दोनों घरों में चोरी की घटनाओं में लाखों की संपत्ति और कीमति सामान चोरी गयी हैं। ग्रामीण शिक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बंद मकान मालिक की पहचान पवन सिंह पिता स्व बृजकिशोर सिंह और दूसरे मकान मालिक की पहचान भीम सिंह पिता स्व राधामोहन सिंह के रूप में हुई। मकान मालिक को सुचना दे दी गई है। मुखिया प्रतिनिधि वरूण यादव ने बताया कि पिछले दो माह में एक ही गांव में बंद मकानों में चोरी की छठी वारदात हैं वही गांव में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से भय व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग