पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मशरक मुख्यालय के विद्यालय में देर शाम तक खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जबकि केंद्रीय विद्यालय में खेल शिक्षक नंदू जी व कोच रितेश कुमार सिंह के देखरेख में खिलाड़ी पुरस्कृत किए गए। वहीं राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे 300 से अधिक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अरुण कुमार बरनवाल ने किया। जबकि समारोह का संचालन शिक्षक डा मनोज कुमार सिंह ने किया। कक्षा 9 से 12 वी तक छात्र छात्राओं के लिए अलग अलग एथलेटिक्स में दौड़ प्रतियोगिता, गोला फेंक , चक्का फेंक के अलावे हैंडबॉल, कबड्डी की प्रतियोगिता हुई। विद्यालय के खेल शिक्षक ने बताया कि चार दर्जन विजेता प्रतिभागियों को मंगलवार को चेतना सत्र में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता संचालन में शिक्षक विनय कुमार सिंह, रामप्रवेश पंडित, विजय कृष्ण त्रिपाठी, संजीव कुमार सिंह, शत्रुघ्न कुमार, दुर्गा प्रसाद, राजेंद्र कुमार, दयानंद सत्यार्थी , सुप्रिया, वीणा कुमारी के अलावा राजकुमार प्रसाद, इंदु कुमारी ने सहयोग किया।
यह रहे विजेता:
परिणाम – 100 मीटर दौड़ /कक्षा 9
1 प्रियंका कुमारी, 2 शबी शाहीन, 3 कृता कुमारी
बालक वर्ग- मुमताज अली, सूरज, गोलू/
कक्षा 10
रेहाना खातून, नेहा कुमारी, जया कुमारी
रूपेश कुमार, रोहन यादव, निशांत चौहान
कक्षा 11
सोनी, प्रीति, सपना
गोला फेंक -बालिका
शब्बा शाहीन, ममता कुमारी, ऋषिका सोनी
बालक वर्ग- रूपेश यादव, रोहन यादव, सत्यम कुमार सोनी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग