राष्ट्रनायक नयूज।
छपरा (सारण)। बहुमुखी प्रतिभा के धनी व सारण का धरोहर राष्ट्रीय स्तर के चर्चित कलाकार सत्येंद्र नाथ सिंह दूरदर्शी की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण पटना स्थित पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका विभिन्न चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है वहीं उनका हालचाल जानने के लिए शुभचिंतक पीके परमार दिनेश सिंह भगवती प्रसाद द्विवेदी अरुण गौतम सुमित कुमार सहित दर्जनों लोगों का तांता लगा हुआ है। सभी मिलजुल कर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। विदित हो कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने इनके प्रतिभा के बल पर ही उन्हें पुलिस की नौकरी दी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग