राष्ट्रनायक नयूज।
मांझी (सारण)। बनियापुर के समीप हुई बाइक दुर्घटना में घायल मांझी के धनी छपरा गांव निवासी विमलेश सिंह की पत्नी व आंगनबाड़ी सेविका प्रेमशीला देवी 50 वर्ष की पटना में इलाज के क्रम में देर रात को मौत हो गई। मृतिका अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके जा रही थी। तभी दुर्घटना हो गई। उसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच ले जाया गया। जहां पहुंचते हीं उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति विमलेश सिंह कौरुधौरु पंचायत के वार्ड संख्या 7 के सदस्य भी हैं। देर रात को शव के पटना से धनी छपरा पहुंचते ही परिजनों के रुदन क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतका को तीन पुत्र व एक पुत्री है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग