- गीले और सूखे कचड़े को यत्र- तत्र फेंकने के बजाय डस्टवीन में स्टोर करने का किया गया अनुरोध
- वार्ड को स्वच्छ और निर्मल बनाने का लिया गया संकल्प।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सरेया पंचायत के वार्ड संख्या 12 में वार्ड अध्यक्ष प्रमोद राय द्वारा बुधवार को वार्ड अंतर्गत परिवारों के बीच डस्टवीन का वितरण किया गया। इस दौरान प्रत्येक परिवार को दो- दो डस्टवीन उपलब्ध कराई गई। जिसमें एक में गीला और एक में सुखा कचड़ा स्टोर करने का अनुरोध किया गया ताकि वार्ड को स्वच्छ और निर्मल बनाया जा सके। वार्ड अध्यक्ष ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर प्रत्येक वार्ड में दो-दो स्वच्छता कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। ताकि ग्रामीणों द्वारा डस्टवीन में एकत्रित किये गए कचरा को कचड़ा प्रबंधन यूनिट में स्टोर किया जा सके। जिससे लोगों को गंदगी से निजात मिल सके।

फोटो(डस्टवीन का वितरण करते वार्ड अध्यक्ष)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग