- आरोपित चोर के परिजनों ने थाने पहुँच मानसिक विक्षिप्त होने की बात बताई
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ पहले जमकर धुनाई की उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर गौशाला टोले का है। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात्रि डेढ़ बजे के करीब गौशाला टोले के कृष्णा सिंह के घर में चोर घुसे थे। जहाँ परिवार के कुछ सदस्य नींद खुलने पर शोर मचाना शुरू कर दिए। इस बीच आसपास के ग्रामीण भी जग गए और चोर को पकड़ लिया गया। जिसके बाद हाथ-पैर बांधकर पहले चोर की पिटाई की गई। उसके बाद पूछताछ शुरू हुई। इस बीच पकड़ाए चोर ने अपने साथ आये तीन और साथियों के बारे में भी बताया। हालांकि घर से किसी भी समान के चोरी होने की सूचना नहीं है। सुबह में मामले की सूचना पर घटना स्थल पर पुलिस पहुँची। जहाँ ग्रामीणों ने पकड़ाए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।पकड़ा गया चोर सहाजितपुर थाना क्षेत्र के हप्तापुर निवासी 20 वर्षीय लक्ष्मण राय है। जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। थाना पहुँचे आरोपित चोर के पिता और भाई ने पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट दिखाते हुए बताया कि उक्त युवक दिमागी तौर पर कमजोर है। जो इधर- उधर भटकते रहता है। इसी क्रम में वह हरपुर गौशाला टोला पहुँच गया था। थाना में भी बातचीत के तौर-तरीके और व्यवहार को देख प्रथम दृष्टया आरोपित युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था।
फोटो (ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया आरोपित युवक)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग