राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर व बलिया स्थित सीआरसी में पांच दिवसीय गैर आवासीय चहक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ गुरुवार से होगा। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रागिनी कुमारी ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना के आदेशानुसार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कार्यक्रम अंतर्गत स्कूल रेडिनेस मॉड्यूल चहक के दूसरे चरण का पांच दिवसीय गैर आवासीय चहक प्रशिक्षण शिविर की गुरुवार से दो स्थानों पर एक सितंबर से शुरु होकर पांच सितंबर तक चलेगा। इसकी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। गौसपुर सीआरसी पर प्रधानाध्यापिका अनिता पांडेय सहित अन्य शिक्षक भी तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग