राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के संस्थापक एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष करनेवाले महान शिक्षक नेता एवं समाजसेवी रहे का.रमाशंकर गिरि की जयंती आगामी 8 सितंबर को छपरा के होनेहार किंडरगार्टन नई बाजार के प्रांगण में जागृति दिवस के रुप मे मनाई जाएगी। यह जानकारी रमाशंकर गिरि विचार मंच एवं राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे बैठक में विचार मंच के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह व राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव तसौवर हुसैन ने प्रेस को बताते हुए कहा कि आदरणीय कामरेड रमाशंकर गिरि त्याग की प्रतिमूर्ति थे। जिनका सारा जीवन आम-अवाम के वंचित वर्गो की बेहतरी हेतु संघर्ष में गुजरा। शिक्षक नेता के रुप में जहां उन्होंने आम शिक्षकों की समस्याओ एवं उनके हक-हकूक के लिए जेल भी गये वहीं ताउम्र अनवरत संघर्षरत होकर सामाजिक क्षेत्र में भी वंचितो-शोषितो के पक्ष में लडाई लडते रहे। शिक्षा के साथ ही समाजोद्धार संघ के बैनर तले सैकड़ों दहेज रहित आदर्श विवाह एवं विधवा विवाह कराकर इस अनथक योद्धा ने अनेक कुरीतियों का प्रबल विरोध करते हुए सैकड़ो कन्याओं के उद्धार का संकल्प पूरा किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उदयशंकर गुड्डू ने की।इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आठ सितंबर को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले महानुभाव को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी एवं चिंतक कैलाश पंडित, शिक्षक नेता जितेंद्र सिंह, डा.राजेश यादव, संजय सिंह, अमित प्रकाश गिरि,अभिषेक रंजन,चन्द्रभूषण वर्मा,संजीव श्रीवास्तव, मनीष कुमार, प्रकाशजी आदि संघीय सदस्य शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग