राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में हुआ शोधार्थी पूजा कुमारी का मौखिकी काफी देर तक चला। यह बता दें कि रांची यूनिवर्सिटी से आए मनोविज्ञान विभाग के पूर्व प्राध्यापक डॉक्टर शाहिद हुसैन के द्वारा किए गए या मौखिक पूछताछ में पूजा कुमारी ने लगभग सारे सवालों के उत्तर दिया। हालांकि शोधार्थीओ के लिए ये समय काफी कठिन होता है। इसलिए कि इसके बाद पीएचडी की डिग्री मिल जाती है। वहीं रांची यूनिवर्सिटी से आए प्रोफेसर शाहिद हुसैन में वहां मौजूद दर्जनों शोधार्थियों को शोध के विषय में समझाया और कहा कि मनोविज्ञान एक सबसे सरल और कठिन भी विषय माना जाता है। इसे काफी धैर्य और सहजता पूर्ण से इसका शोध कार्य करना चाहिए। ताकि मनोकुल परिणाम प्राप्त हो। इस मौखिक पूछताछ के दौरान जयप्रकाश विश्वविद्यालय की मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर पूनम सिंह एवं डॉक्टर आशा रानी, प्रोफेसर रामध्यान राय, डीएवी कॉलेज सिवान के प्रोफेसर इमरान भी मौजूद रहे। इस आयोजन के बाद सभी ने शोधार्थी पूजा कुमारी को बधाई भी दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग