राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में अतरसन गांव की मंजु देवी, सुमन कुमारी, प्रीति कुमारी, मधु कुमारी, बालापुर बड़हरिया गांव के कृष्ण कुमार, सरयूपार गांव की लीलावती देवी व राजापुर गांव के राजकिशोर महतो शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक डॉ. आयुषमान कुमार व डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने किया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अबतक किसी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग