राष्ट्रनाकय न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में लाल मोहम्मद की पत्नी शकीला खातून, उनका पुत्र दिलशाद आलम, महफूज आलम, व स्व. निजामुद्दीन का पुत्र अख्तर अली शामिल है। वही बगही गांव में राजकिशोर साह की पत्नी विमल देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग