राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में मांझी-बरौली सड़क एस एच 96 पर एकमा के नवतन गांव के लाला गाछी के समीप अचानक ट्रक और बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक सवार उत्तर प्रदेश के बैरिया गांव निवासी मोहम्मद भुटुल व पिंटू कुमार घायल हो गए। बताया गया है कि आसपास के लोगों ने पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मोहम्मद भुटुल व पिंटू कुमार सीवान से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया गांव स्थित अपने घर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान मांझी- बरौली सड़क एस एच 96 पर नवतन गांव के लाला गाछी के समीप इनकी बाइक एकमा की ओर आ रही एक ट्रक से अनियंत्रित होकर टक्कर गयी। जिसमें बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गये। बताया जाता है कि दोनों का उपचार सदर अस्पताल में हो रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग