राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/ रसूलपुर (सारण)। रसूलपुर थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के टेसुवार गांव स्थित एक तेल मील व आटा चक्की के परिसर से पांच लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान तेल मिल व आटा चक्की के मालिक और शराब के धंधेबाज सीवान जिले के सीसवन प्रखंड के महानगर गांव निवासी रघुवीर साह को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद धंधेबाज को जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग