राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव एक पोखरे में जहर डालने से लगभग 80 किउंटल मछलीयां मर जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी मोख्तार महतो ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि वह अपने ही गांव में कुछ लोगों से दो बीघा का तालाब लेकर उसमें मछली पालन कर मछली तैयार किया था। रात्रि में लगभग एक बजे उसके तालाब में कुछ फेंकने की आवाज सुनाई दिया तो टॉर्च जला कर देखा तो नंदकिशोर गिरि व मंटू महतो भाग रहे थे। उनलोगों को नाम से पुकारा किया कि रोको-रोको लेकिन वे लोग भाग गये। सुबह होते ही तालाब की मछलियां मरने लगी। दवा डाल कर मछलियां बचाने का प्रयास किया लेकिन नहीं बची। पोखरे से लगभग 80 किउंटल मछलियां 12 लाख रुपये की मर गई। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग