राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। राज्य महासंघ के आह्वान पर गोपगुट से संबद्ध प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने गुरुवार को काली पट्टी लगाकर नयी पेंशन नियमावली का प्रतीकात्मक विरोध किया। कर्मियों ने बताया कि नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम द्वारा नयी पेंशन योजना के लागू होने के दिन 1 सितंबर को काला दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया गया है जिसके तहत यह विरोध व्यक्त किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन नियमावली बहाल करने की मांग की। विरोध प्रकट करनेवालों में श्यामलाल राम, जहीरुद्दीन, सत्यप्रकाश, उमेश कुमार सिंह, जुलुम राउत, अनिल कुमार, कुंदन कुमार, अमरेंद्र कुमार, केशव सिंह, प्रेम कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी शामिल थे .


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग