प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गुरुवार को पीजी की सेमेस्टर टू की परीक्षा का औचक निरीक्षण करने जेपीयू के कुलपति प्रोफेसर फारूक अली पी जी साइंस ब्लाक में गये।कुलपति ने परीक्षार्थियों का निरीक्षण करके वानस्पति विज्ञान विभाग का निरीक्षण किया। अध्यक्ष स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग डॉ सरफराज अहमद को आदेशित किए कि सभी सूक्ष्मदर्शी को प्लास्टिक कवर मे यथाशीघ्र करें।कुलपति ने पीजी लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि यथाशीघ्र प्रोफेसर इंचार्ज लाइब्रेरी की भी नियुक्ति की जायेगी।कुलपति वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर सुनीता कुमारी सिंह के वर्ग मे छात्रों की बेंच पर बैठ गये।डॉक्टर सुनीता सिंह बोलीं कि सर हम आपके सामने कैसे पढा सकते हैं।कुलपति महोदय के बहुत कहने पर पुनः वे अपना वर्ग संचालन प्रारंभ कीं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग