राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए माह अगस्त दिनांक 01.08.2022 से 31.08.2022 तक विशेष अभियान चलाकर कुल 1884 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देशी कट्टा -18, जिंदा कारतूस-54, कारतूस का खोखा-14, दोपहिया वाहन-90, तीन पहिया,चार पहिया वाहन- 24, भारी वाहन- 168, नाव- 2 मोबाईल- 75 , लैपटाप- 2, चाकू- 6, रिक्शा -9, ई- रिक्शा- 1, मास्टर चाबी- 1, गैस चूल्हा -03, गैस सिलेन्डर- 3, सोने जैसा चैन- 3, सोने जैसा अंगूठी- 3, सोने जैसा अंगूठी 01, चॉदी का अगूठी 01 , चॉदी का सिक्का -01 , लूटी गई राशि 7,80,000 रूपया नगद बरामद राशि- 64,100 रू0 जप्त किया गया। कुर्की जब्ती एवं जमानतीय, गैर जमानतीय वारंट के निष्पादन की कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए विशेष अभियान चलाकर 22 कुर्की जब्ती एवं 183 जमानतीय, गैर जमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया। माह अगस्त में दिनांक 01.08.2022 से 31.08.2022 तक विशेष अभियान चलाकर कुल 394 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 82,500 लीटर पाश, अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग