पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो को गिरफ्तार कर लिया वही एक फरार हो गया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि कांड संख्या 220/22 जमीन हड़पने में मारपीट के मामले में फरार चल रहे खिलेन्दर राय पिता राजकुमार राय गांव बली विशुनपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया।वही दूसरे मामले में कांड संख्या 176/22 मारपीट के मामले में फरार चल रहे प्रमोद साह उर्फ प्रमोद कुमार पिता राजकुमार गांव लखनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।वही तीसरे मामले में अवैध शराब बरामदगी के लिए छापेमारी में बहुआरा गांव में भलख नट पिता संता नट के घर के पीछे दो लीटर देशी शराब बरामद किया गया वही शराब धंधेबाज भलख नट पिता संता नट फरार हो गया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया वही फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग