- बीईओ की अध्यक्षता में गठित अनुश्रवण समिति प्रत्येक केंद्र की कर रही है मॉनिटरिंग।
- वर्ग 01 के नवनामांकित बच्चों के बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को बढ़ाने के लिए नामित शिक्षकों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। चहक प्रशिक्षण के द्वितीय चरण के तहत गुरुवार से प्रखंड के चार केंद्रों पर उत्सवी माहौल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आनंददायी गतिविधियों के माध्यम से वर्ग 01 के नवनामांकित बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की जानकारी प्रदान करना है। मध्य विद्यालय पुछरी केंद्र पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन बीईओ रामनाथ बैठा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जबकि उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पिपरा में अनुश्रवण समिति के सदस्य सतेन्द्र मिश्रा द्वारा उदघाटन किया गया। बीईओ ने बताया की दूसरे चरण में 01-05 सितंबर तक प्रशिक्षण चलेगा। प्रशिक्षण के सफल आयोजन के लिये प्रत्येक केंद्र पर चालीस प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए एक मेंटर के साथ दो प्रशिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वही प्रखंड स्तर पर गठित अनुश्रवण समिति प्रत्येक केंद्रों का भ्रमण कर प्रशिक्षण को शत- प्रतिशत सफल बनाने में जुटी है।प्रशिक्षु शिक्षक के रूप में विद्यालय के एचएम एवं वर्ग 01 के नामित शिक्षक को शामिल किया गया है। मध्य विद्यालय बनियापुर में मनोज प्रसाद, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रजौली में उदय कुमार,उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पिपरा में अरबिंद कुमार को मेंटर बनाया गया है। बीईओ ने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षकों की सुविधाओं को ध्यान में रख सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है।
फ़ोटो(दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का उदघाटन करते बीईओ)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग