- कई पम्पों का भी किया भ्रमण,
- अधिक से अधिक किसानों को मिले योजना का लाभ को लेकर प्रचार- प्रसार में जुटे है, कृषि कर्मी
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अल्पबृष्टि के कारण सुख रही धान और मक्के की फसल को बचाने के लिये राज्य सरकार किसानों को डीजल अनुदान मुहैया करा रही है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए बीएओ अभय कुमार ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ मिले को लेकर सभी कृषि समन्वयक और सलाहकार किसानों को जागरूक करने में लगे है।बीएओ ने बताया कि कुछ किसानों द्वारा शिकायत की गई थी कि डीजल के कैशमेमो पर पम्प संचालकों द्वारा किसान का पंजीकरण संख्या दर्ज नही किया जा रहा है।जिसको लेकर बीएओ ने गुरुवार को सहाजितपुर, कोल्लूआ, कन्हौली संग्राम, चेतन छपरा सहित कई पेट्रोल पंप पर पहुँच पंप संचालकों से पटवन के लिये डीजल लेने वाले किसानों के कैशमेमो पर किसान पंजीकरण के अंतिम दस अंक अंकित कर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। अजय राय,सुदर्शन राम, दशरथ प्रसाद, जानकी देवी, फुलेसरा देवी सहित कई किसानों ने बताया कि पहले तो डिजिटल कैशमेमो मिलने में ही परेशानी होती है। अब जबकि किसानों का पंजियन संख्या दर्ज करना है तो परेशानी और बढ़ गई है। कई बार तो पटवन के लिये डीजल खरीदने के दौरान मशीन खराब होने से कैशमेमो नही मिल पाती है। जबकि नोजलमैन द्वारा भी पंजीकरण संख्या दर्ज कर कैशमेमो देने में आनाकानी की जाती है।

फ़ोटो(किसानों को कैशमेमो उपलब्ध कराने के लिये नोजलमैन को निर्देश देते बीएओ)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग