राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 25 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के सतुआ का है। एसआई उमेशचंद्र प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई गई। जिसमें बताया गया है कि गुप्त सूचना मिली कि सतुआ में संदीप कुमार अपने घर मे रख शराब की विक्री कर रहे है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई।जहाँ पुलिस को देख एक युवक भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ के क्रम में पकड़ाए युवक ने अपना नाम संदीप कुमार बताया। इस दौरान तलाशी के क्रम में अभियुक्त के घर के पीछे छुपाकर रखे 25 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिस जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग