राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। महिला के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली- गलौज एवं मारपीट करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला थाना क्षेत्र के मंझौली का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता मोनाकी देवी ने गांव के ही दिनेश राय, सोनु राय, पुनदेव राय और युगुल राय को नामजद कर बताया है कि मुखियाजी के घर जा रही थी। तभी रास्ते में पूर्व से घात लगाए उक्त नामजदों ने अपने हाथों में लिए डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। झगड़ा का कारण पूर्व का विवाद बताया गया है। एससी/ एसटी सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग