प्रो. अजीत कुमार सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-सिवान रेलखंड पर स्थित एकमा स्टेशन पर वैश्विक कोरोना काल के पूर्व की भांति ट्रेनों के ठहराव व परिचालन को लेकर एकमा में हस्ताक्षर अभियान के समथर्नन में क्षेत्रीय लोगों द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हुई है। इस हस्ताक्षर अभियान से जुड़े गौरव सिंह किशन, रवि गुप्ता, रतन सिंह, राहुल सिंह राजपूत, छत्रिय प्रकाश सिंह, विपुल बाबा, सुनील कुमार सिंह, रौशन सिंह भवानी, प्रो. अवध विहारी मिश्र, तेज प्रताप पांडेय, नीरज दूबे, भूपेन्द्र प्रसाद सिंह, आलोक सिंह, मुकेश कुमार सिंह, विभूति नारायण सिंह, प्रदीप सिंह पप्पू, बंटी ओझा, अविनाश चंद्र उपाध्याय, रवि कुमार महतो, सुनील सिंह आदि ने बताया कि अभी तक हजारों की संख्या में दैनिक यात्री इस हस्ताक्षर अभियान में शामिल हो चुके है। यह हस्ताक्षर पत्र रेल मंत्री सहित रेल विभाग के विभिन्न पदाधिकारीयों को सौंपा जाएगा। एकमा देश में 2019 में आयी वैश्विक कोरोना महामारी के चलते ट्रेनों का परिचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित लगने के बाद लगभग 3 साल बाद भी विभिन्न प्रकार के यातायात तथा व्यवसाय पर बुरा असर पड़ा। इसके पश्चात देश में कोरोना वायरस संक्रमण थमने के पश्चात केंद्र सरकार ने हवाई एवं रेल परिचालन का आरंभ तो कर दिया। अपने अपने राज्यों में अपने अपने हिसाब से बस सेवा एवं प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से चालू कर दिया गया है। लेकिन देन के सबसे अधिक राजस्व देना वाला संस्थान भारतीय रेल अभी भी कई ट्रेनों का परिचालन नहीं हो सकी। कई एक्सप्रेस मेल सुपरफास्ट पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुई है। लेकिन उसके बाद भी कई ट्रेनों का परिचालन ठप रहने से छपरा रेलखंड के लाखों यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि पूवोर्त्तर रेलवे के छपरा रेलखंड से दजर्नों गुजरने वाली कई ट्रेनों का ठहराव पूवर् में होती थी। लेकिन केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस की रफ्तार धीमी पड़ने तथा पूवर् की भांति सभी माहौल अपने आप में लौट आई। सभी कार्य विधिवत होने लगी। फिलहाल इस रास्ते से गुजरने वाली कई ट्रेनों का ठहराव नहीं हो रहा है। जिससे अभियान चलाकर एकमा ही नही पडोसी जिले का भी रेल यात्री आते जाते हैं। जहां सरकार की उदासीनता के कारण दैनिक रेल यात्रियों ने विगत कई माह से ट्रेनों के ठहराव के लिए रेल प्रशासन, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाया जा रहा है। लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के इस रवैया से दैनिक रेल यात्रियों द्वारा हर क्षेत्र में एक बड़े पैमाने पर ट्रेनों का परिचालन के लिए अभियान चलाकर हस्ताक्षर किया जा रहा है। ताकि लाखों रेल यात्रियों की हो रही कठिनाइयों से रेल विभाग को अवगत कराया जा सके इस।
रेल यात्रियों ने बताया कि अवध असम एक्सप्रेस, सुपर फास्ट लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, लखनऊ-बरौनी मेल, जनसेवा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का पूर्व की भांति पुनः ठहराव के लिए मांग जोर पकड़ रही है। इस अभियान के माध्यम से उठाई गई आवाज पर भी कोई जनप्रतिनिधि या रेल विभाग ठोस कदम नहीं उठाया तो एकमा सहित आसपास के दैनिक रेलयात्री तथा दिल्ली बम्बई, गुजरात कोलकात्ता, बेंगलुरु, असम आदि जगहों पर नौकरी पेशा से जुड़े लोगों पर इसका सीधी मार पड़ रही है। लोगों का कहना है कि अगर हम लोगों कि सुविधा को अनदेखी किया जाएगा, तो रेल सहित सड़क यातायात जाम करने हेतु हम सभी लोग मिलकर सड़क पर उतरने को विवश होंगे। जिसकी सारी जवाबदेही जनप्रतिनिधियों एवं रेल प्रशासन की होगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग