राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 38 में छोटा तेलपा में शमीम मियां के घर से मल्लू मियां के घर होते हुए शम्भू प्रसाद के घर तक विधायक कोष से नव निर्मित सड़क निर्माण कार्य का विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने कहा कि मेरे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी जर्जर सड़कों के निर्माण कराने के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रयास कर रहा हूं। जो बहुत हद तक पूरी भी हुई है। खासकर जो वर्षों से उपेक्षित है। इस सड़क निर्माण से काफी समस्या आमजन की दूर हुई है। विकास को वंचित समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक लाभ पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रहा हूं। जिसका एक उदहारण आपके सामने है। उन्होंने बताया कि यहां सड़क खराब होने से जलजमाव होता था। आसपास के लोगों को काफी कठिनाई होती थी। लेकिन सड़क के निर्माण से ये समस्या अब दूर हो गई। विधायक ने कहा, केंद्र सरकार की जो भी योजनाएं हैं, वो निश्चित तौर पर समाज के प्रत्येक लोगों तक पहुंचाने का मेरा प्रयास जारी है। ज्ञात हो कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष का माहौल है। इस दौरान वार्ड आयुक्त नरगिश बानो, अनुरंजन कुमार, राजन जी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग