राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला मुख्य आयुक्त सारण के निर्देश पर प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन सारण एकेडमी में किया गया है। यह शिविर छह दिनों तक चलेगा। जिला मुख्य आयुक्त सारण के द्वारा शिविर प्रधान के रूप में एडवांस स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति स्काउट अमन राज एवम गाइड में शिविर प्रधान के रूप में एडवांस गाइड कैप्टेन सुश्री रितिका सिंह को नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को शिविर का उद्घाटन जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य नागेन्द्र राय ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करके किया। उद्घाटन समारोह में भारत स्काउट गाइड सारण के उपाध्यक्ष विजय सिंह,जिला आयुक्त (स्काउट) डा दीनानाथ मिश्रा,जिला सचिव त्रिवेणी कुंवर ने प्रतिभागी स्काउट गाइड को संबोधित किया। उद्घाटन समारोह मे जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा की आज के परिवेश में बच्चों में स्काउटिंग गाइडिंग की शिक्षा बहुत जरूरी है। वहीं प्राचार्य नागेन्द्र राय ने बताया कि स्काउटिंग गाइडिंग बच्चों में अनुशासन के साथ देश प्रेम की भावना की विकास करता है। इस शिविर में सारण एकेडमी स्कूल के लगभग 40 स्काउट और 55 गाइड भाग ले रहे हैं। शिविर में सहायता के लिए विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार शर्मा, राज्य पुरुस्कार स्काउट अमन सिंह, सुमित सिंह, चंदन पंडित, स्काउट सोनु कुमार और बिपुल कुमार को लगाया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग