राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष सह विधान पार्षद केदार नाथ पाण्डेय एवं महासचिव सह पूर्व सांसद शत्राुघ्न प्रसाद सिंह, प्रभारी महासचिव, विनय मोहन एवं प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर बताया है कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने झारखण्ड सरकार द्वारा पुरानी पेंशन प्रणाली को लागू करने के निर्णय का स्वागत किया है। इसके पहले छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान की सरकार ने भी शिक्षक एवं शिक्षा के व्यापक हित में ऐसा पहले ही निर्णय लेकर लागू भी कर दिया है।बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की महागठबंधन की सरकार से मांग है कि पूर्व में भी गैर-सरकारी रहते हुए माध्यमिक शिक्षकों को सरकारी कर्मचारियों की भांति भविष्य निधि, पेंशन,पारिवारिक पेंशन सहित, एवं उपादान की शिक्षा विभाग की अधिसूचना संख्या 3431, दिनांक 04 सितम्बर 1968, राज्यादेश संख्या 4018, दिनांक 29 नवम्बर 1978, के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को यह लाभ मिलता रहा। अब तो सभी नियोजित शिक्षक सरकारी विद्यालयों में कार्यरत हैं तो उन्हें स्वतः यह लाभ मिलना ही चाहिए। तभी शिक्षकों के बीच व्याप्त असंतोष और निराशा की भावना दूर हो सकेगी और वे संतुष्ट होकर निष्ठा पूर्वक अध्ययन/अध्यापन कार्य कर सकेंगे। यदि 5 सितम्बर,राष्ट्रीय शिक्षक दिवस को इस आशय की घोषणा की जाय तो शिक्षकों के प्रति सार्थक सम्मान होगा। सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव सचिव विद्यासागर विद्यार्थी, वरिष्ठ शिक्षक नेता बागेंनदर पाठक, महात्मा प्रसाद गुप्ता, विजय सिंह ठाकुर, बीरेन्द्र कुमार, मनोरंजन सिंह, संतोष सिंह, जमशेद आलम, शिवेंद्र कुमार, नवनीत मिस्र आदि ने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षक और शिक्षा के हित में सरकार अविलंब पुरानी पेंशन योजना को लागू करे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग