राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया बाजार व चैनपुर गांव में चोरी से बिजली जलाने वालों आठ लोगों पर तरैया परिक्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता पंकज कुमार ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि चैनपुर गांव में मुर्गा फार्म में चोरी से मीटर बाईपास कर बिजली जलाते हुए बबन सिंह व मनोज सिंह पकड़े गये है। बबन सिंह पर एक लाख 80 हजार 955 रुपये तथा मनोज सिंह पर 51 हजार 79 रुपये जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वहीं अल्फावेट कामर्सियल इंस्च्यूट एंड कम्प्यूटर तरैया के संचालक मनीष कुमार यादव पर 39 हजार 887 रुपये, कैरियर प्वाइंट कोचिंग संचालक आशुतोष कुमार पर 10 हजार 217 रुपये, विश्वकर्मा मोटर पार्ट्स के संचालक कृष्णकांत सिंह पर 11 हजार 593 रुपये, प्रमोद राय खैनी दुकान पर 7711 रुपये, इमामुद्दीन मोटर मैकेनिक पर 7711 रुपये, गणपति टेक्सटाइल सूरज कुमार पर 8747 रुपये का जुर्माना लगाते हुए इनलोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग