राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के जयथर गांव में पीसीसी सड़क निर्माण के लिए रखे गए सीमेंट, गिट्टी, बालू असमाजिक तत्वों ने उठा लिया है। इस संबंध में जयथर पंचायत के मुखिया राजीव रंजन सिंह उर्फ गुन्नू सिंह ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि 15वीं वित्त आयोग के अंतर्गत ग्राम पंचायत राज जयथर के वार्ड संख्या आठ में पीसीसी सड़क ढलाई एवं पानी निकासी के लिए ग्रामीणों के कहने पर एक नाला का निर्माण किया जा चुका था उसको तोड़ दिया गया है। जयथर के धर्मनाथ सिंह के बथान से केशवानंद तिवारी के बोरिंग तक पीसीसी सड़क लगभग 600 फीट 15वीं वित्त आयोग के अंतर्गत बनाना था। जिसको लेकर आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर में 100 बोरा सीमेंट, 1800 फीट गिट्टी व दो ट्रक बालू रखा हुआ था। 26.8.22 को रात्रि में शैलेश कुमार सिंह असमाजिक तत्वों के मदद से उठवा लिए है। शैलेश कुमार सिंह हमसे 20 प्रतिशत कमीशन मांग रहा था। कमीशन नहीं देने पर काम नहीं करने की धमकी देता है तथा मेरे सहयोगी विजय कुमार सिंह के साथ मारपीट व झंझट करता है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग