राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एकमा पुलिस ने 40 लीटर अवैध देशी व 21 पीस अंग्रेजी फ्रुटी बरामद किया है। वहीं पुलिस ने इस दो बाइक को जब्त किया है। इस दौरान एक तस्कर भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि एकमा-चेतन छपरा सड़क में हरपुर-हंसराजपुर गांव स्थित सारण गंडक नहर पुल पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतनाथ मठिया गांव निवासी बाइक सवार शांति भूषण भारती को 40 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब को बरामद कर शराब लदे बाइक को जब्त कर लिया है। वहीं दूसरी ओर एकमा पुलिस ने परसागढ़-भोदसा सड़क पर गजियापुर गांव में एक बाइक पर लदे 21 पीस अंग्रेजी शराब फ्रुटी बरामद किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार शराब तस्कर फरार हो गया। बताया जाता है कि पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग