राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड क्षेत्र के चनचौरा बाजार स्थित सुभान मियां की गुमटीनुमा साइकिल दुकान का ताला बीती रात तोड़कर अज्ञात चोरों ने पांच हजार नकद समेत हजारों रूपये मूल्य की सम्पत्ति चोरी कर लिया। बताया जाता है कि इस दौरान चोरों ने सभा यादव की खाद-बीज दुकान व अजीज अंसारी की खैनी दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन उक्त दुकानों का ताला पूरी तरह नहीं टूट पाने के कारण चोरी करने में चोर विफल रहे। बताया जाता है कि दुकानदारों ने इस घटना की जानकारी रसूलपुर थाने की पुलिस को लिखित रूप से दे दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग