राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिसई गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद में जमकर मारपीट में एक दर्जन घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान सिसई गांव निवासी बिहारीलाल शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न शर्मा,ओम प्रकाश शर्मा का 17 वर्षीय पुत्र आशा कुमार, दीनानाथ शर्मा का 33 वर्षीय पुत्र रवि कुमार शर्मा, शत्रुध्न शर्मा का 30 वर्षीय पत्नी रमिता देवी,स्व जतन शर्मा का 67 वर्षीय पुत्र अवध लाल शर्मा,संजय शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी सुमान्ति देवी, स्व कमला कांत शर्मा का 40 वर्षीय पुत्र संजय शर्मा,संजय शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार शर्मा, नन्द किशोर शर्मा की 19 वर्षीय पुत्री ज्योति शर्मा और 14 वर्षीय पुत्र संजित कुमार शर्मा, राजेश्वर शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र धनोज कुमार शर्मा,स्व कमला कांत शर्मा की 70 वर्षीय पत्नी ऐतावरी कुंवर के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार कर चार को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि पूर्वजों के जमीन बंटवारे को लेकर जमीनी विवाद चल रहा है जिसमें तीन दिन पहले भी थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पर पुलिस के द्वारा कोई भी कारवाई नहीं की गई उसी में शुक्रवार की सुबह उसी जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ और जमकर मारपीट हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग