राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)।प्रखंड क्षेत्र के सेमरी पंचायत के समस्तपुरा गांव में गुरुवार की रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए वही घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल कर दी है। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि एक पक्ष के लड़के के द्वारा रास्ते पर साइकिल से आने के क्रम में दूसरे पक्ष के लड़के को ठोकर मार दिया गया, जिससे वह गड्ढे में गिर गया और कराहने लगा, मौके पर एक लड़के के द्वारा उसे गड्ढे से बाहर निकाला गया,वही इस पर आपत्ति जाहिर की गयी। वही मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा इस विवाद को शांत करा दिया गया।वही इस बात को लेकर एक पक्ष के लड़के के द्वारा अपने समुदाय के लोगों के बीच सूचना किया गया, मौके पर काफी संख्या में लोग लाठी डंडा तलवार से लैस होकर आपत्ति व्यक्त करने वाले लड़के घर पहुंच कर मारपीट किया गया। उसके परिवार के लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान लाठी-डंडे से लैस लोगों के द्वारा पास के धार्मिक स्थल पर ईट पत्थर से पथराव भी किया गया, धार्मिक स्थल के पास लगे चापाकल को तोड़ दिया गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा मशरक थाना को सूचना दिया गया। सूचना के आधार पुलिस प्रशासन त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। वही शुक्रवार को सुबह प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू, बीडीओ मो आसिफ, पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद, थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार सिंह, सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू एवं प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में घटनास्थल स्थित समस्तपुरा मंदिर के प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई। वहीं लोगों से इस घटना की विस्तृत जानकारी ली गई, उपस्थित ग्रामीणों ने इस बात का खुलासा किया गया कि गांव में अवस्थित मदरसा में कुछ दूसरे जिले से अवांछनीय तत्व आकर रहते हैं और तामील हासिल करते हैं। वही इस घटना को अंजाम देने की बात उन्हीं अवांछनीय तत्वों पर ग्रामीणों के द्वारा लगाया गया। गांव के सभी लोगों ने शासन प्रशासन से मांग किया गया कि इस बात की पता लगाया जाए कि इस गांव में जो मदरसा है इस मदरसे में बाहर जिले के लड़के किस चीज की तामील प्राप्त करते हैं, इस मदरसे के मौलवी उन बच्चों को क्या तमिल देते हैं। आगे देखा जाए लोगों के द्वारा लगाए जाने वाला आरोप क्या साबित करता है। पुलिस प्रशासन के द्वारा जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों के द्वारा दिए गए शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने का कार्य किया जा रहा है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग