बाढ़ के पानी में डूबने से हुई निजी शिक्षक की मौत
पानापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबौली धोबी टोला में मंगलवार की अहले सुबह बाढ़ के पानी मे डूबकर एक निजी शिक्षक की मौत हो गयी। मृत शिक्षक 50 वर्षीय हवलदार राय बताये जाते है। बताया जाता है कि बाढ़ के कारण छत पर शरण लिए शिक्षक मंगलवार की सुबह चार बजे शौच के लिए नीचे उतरे। अंधेरा होने के कारण वे गहरे पानी मे चले गए जिसमे डूब जाने से उनकी मौत हो गयी। घटना के काफी देर बाद पानी मे उतराते शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची एवं शव को थाने पहुँचाया। इस बीच युवा राजद नेता मिथिलेश राय पानापुर पहुँचे एवं शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने आर्थिक मदद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजवाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग