मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। चुनाव की आहट होते हैं पोस्टर वार शुरू। सरकार द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा की संभावित तिथि घोषित होने के साथ ही संभावित उम्मीदवारों द्वारा पोस्टर बार शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के द्वारा जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया गया। इस दौरान पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में आप कहीं भी घूमेंगे तो कोई ना कोई प्रत्याशी जनता से रूबरू होते आपको मिल ही जाएंगे। उनका जनसंपर्क अभियान काफी तेज हो गया है और वह अभी से ही जनता के बीच अपने लोकलुभावन वादों की बौछार शुरू कर चुके हैं। कोई सड़कों की विकास की बात कर रहा है, कोई राशन कार्ड में छूटे हुए मतदाताओं का नाम जुड़वाने की बात कर रहा है। कोई नल जल का नल पहुंचाने की बात कर रहा है। कोई नाला बनवाने की बात कर रहा है। कोई स्वास्थ्य सुविधा में मदद की बात कर रहा है। तो कोई अन्यान मदद की बात कर रहा है। इन्हीं बातों के बीच उम्मीदवारों द्वारा जनसंपर्क के दौरान अपने अपने दावा मजबूत की जा रही है। जनता के बीच जनसंपर्क में घूमने के दौरान सभी अपने-अपने उम्मीदवारों का परिचय भी मतदाताओं से कराने में पीछे नहीं हट रहे हैं। उम्मीदवारों के साथ उनके समर्थक भी अलग–अलग जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। यह चुनाव पूर्व में जारी आरक्षण रोस्टर के हिसाब से हो रहा है जिसके अनुसार दिघवारा नगर पंचायत का मुख्य पार्षद पद जेनरल महिला के लिए आरक्षित है। तो उपाध्यक्ष का पद जेनरल के लिए आरक्षित है। वही वार्ड पार्षदों का पद पूर्व से ही आरक्षण रोस्टर से बंधा हुआ है और उसी के अनुसार उम्मीदवारों का जनसंपर्क अभियान भी तेज है। मुख्य पार्षद पद के लिए जनसंपर्क अभियान करने वाले प्रत्याशियों में मुख्य रूप से रश्मि कुमारी, राजकुमारी देवी, नीतू देवी, सुन्दरी कुमारी, अंशु देवी, छठिया देवी आदि प्रमुख उम्मीदवार है। तो उप मुख्य पार्षद पद के लिए संजय राय राजकुमार राय अजय कुमार प्रसाद शब्बीर हुसैन, दुर्वेश अंसारी आदि प्रमुख हैं। वार्ड पार्षदों का कहना क्या वह तो सबसे ज्यादा रेस है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग