- कच्ची सड़क पर बरसात होने से मीट्टी हो गई थी दलदल
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग के बगल स्थित मेथवलिया के पास शनिवार की शाम संपर्क बाईपास कच्ची सड़क पर मिट्टी में धंसने से एक लोडेड ट्रक पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार केला लदे एक ट्रक निर्माणाधीन बाइपास सड़क मार्ग से उमधा के तरफ छपरा- सिवान मुख्य पर आ रहा था कि मात्र करीब दस-पन्द्रह मीटर पहले ही कच्ची सड़क में धंस गया और पलटी मार दिया। जिसमें चालक एवं उप चालक कूद कर किसी तरह अपनी जान बचा लिया। लेकिन ट्रक का बॉडी चेसिस से अलग होकर क्षति ग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि उक्त बाईपास अभी निर्माणाधीन है और सड़क कच्ची है। लेकिन कुछ वाहनों का परिचालन निरंतर जारी है। कच्ची सड़क पर बरसात की बूंदाबांदी होने के कारण उक्त स्थान दलदल हो गया है। जिसके कारण छोटे बड़े खासकर लोडेड वाहनों का उक्त सड़क पर फंसना एवं पलटना आम बात है। दो दिन पहले भी एक बड़ी ट्रक कच्ची में फंस गयी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग