राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग के द्वारा परिचय वर्ग का आयोजन 4 सितंबर को छपरा शहर के स्नेही भवन में किया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए सरण जिला के विभाग संपर्क प्रमुख अवध किशोर मिश्रा ने बताया कि 4 सितंबर रविवार को छपरा शहर के स्नेही भवन में परिचय वर्ग का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा। जिसमें सह क्षेत्र प्रचारक रामकुमारजी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित होंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग