राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गुदरी बाजार सलामत गंज मोहल्ले में देर शाम एक महिला की लाठी डंडे से पिटाई के बाद चाकू से वार कर उसको जख्मी कर दिया गया। जिसके बाद आनन-फानन में से छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। जख्मी महिला भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार सलापतगंज मोहल्ला निवासी हसन मोहम्मद की 25 वर्षीय पत्नी गुलाब खातून बताई गई है। वह अपनी मां और परिवार वालों के साथ किराए पर रहती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उस समय वह और उसकी बहन तथा मां घर पर अकेली थी और वह अपने घर पर बिजली का तार खींच रही थी। तभी दूसरे किराएदार के कुछ युवकों के द्वारा उसका विवाद हो गया और उन लोगों ने उसे लाठी डंडे से पीटने के बाद उसके ऊपर चाकू से वार कर दिया। बचने के क्रम में चाकू उसके दाहिने हाथ की कलाई में लगी। जिसके बाद आनन फानन में जख्मी हालत में उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग