राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। थाना क्षेत्र के महमदपुर पुलिस पिकेट के पुलिस के विरुद्ध बाजार व आसपास के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और सरकारी चापाकल को पीने की पानी लेने के लिए सार्वजनिक करने की मांग की। बाजार व आसपास के गांव के लोगों का आरोप है कि पुलिस पिकेट पर प्रतिनियुक्त पुलिस-कर्मियों के द्वारा सरकारी चापाकल को अपने घेरे में कर लिया गया है। जिसके चलते पीने की पानी के लिए सरकारी अस्पताल में उपचार कराने आये लोगों व आस-पास के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी मामले को लेकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार कराने आये पीड़ित व उनके परिजनों ने महमदपुर बाजार व आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस पिकेट पर हंगामा कर चापाकल को सार्वजनिक किये जाने की मांग की है। पीने की पानी को लेकर महमदपुर में हंगामा होने की सूचना पर मांझी थानाध्यक्ष मो. जकारिया के तत्काल मौके पर पहुंच कर नाराज लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग