राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 19 पर सोनपुर के भरपुरा लालू यादव चौक के पास चोरी की घटना का अंजाम देकर 60 हजार नगदी समेत हीरा तथा सोने के अंगूठी समेत लगभग 3 लाख रुपए के आभूषण की चोरी कर ली। इसे लेकर वहां के चंद्र कांत राय ने सोनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचक का कहना है कि मेरे घर से सटे निर्माणाधीन घर के बगल से बांस के सीढ़ी के सहारे चोर घर में प्रवेश कर गए। घर में प्रवेश कर चोरों ने अलमारी तथा पेटी में रखे मेरी पतोहू का ₹60000 नगद के अलावा हीरे की एक अंगूठी सोने का मंगलसूत्र सोने की अंगूठी के अलावा सोना तथा चांदी के आभूषण चुरा कर फरार हो गया। सूचक ने स्थानीय पुलिस को चोरी की घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं चोरी की इस घटना के बाद प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि अगर पुलिस गश्ती सही से होती तब मुख्य मार्ग पर चोर चोरी की घटना का अंजाम नहीं दे पाते। सोनपुर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद लोग पुलिसिया व्यवस्था पर तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग