राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला के इसुआपुर थाना क्षेत्र में इस समय बालू के धंधेबाज तथा स्थानीय प्रशासन के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा है। कभी स्थानीय प्रशासन अवैध बालू लदे हुए ट्रक जब्त करती है तो वहीं उसी ट्रक को बालू के धंधेबाज पुलिस की अभिरक्षा से चुरा कर चले जाते हैं। बीते 31 जुलाई को इसुआपुर के सीओ ने चेक पोस्ट के पास स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीन ट्रक को जब्त किया था। इसे लेकर अंचलाधिकारी ने इसुआपुर थाना कांड संख्या 195/ 22 के तहत प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। ट्रक को पुलिस की अभिरक्षा में प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित पार्किंग में लगाया गया था। 3 दिन के बाद उक्त ट्रक चोरी कर ली गई। इसे लेकर रविवार को चौकीदार संतोष कुमार माझी ने स्वयं के बयान पर इसुआपुर थाना में दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई। चौकीदार ने इस मामले में ट्रक मालिक को आरोपित करते हुए बताया है कि जब्त ट्रक पर पीला बालू लदा हुआ था तथा उक्त ट्रक के मालिक ट्रक को चुरा कर फरार हो गए। वहीं इसे लेकर थाना क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग